यूरोपीय देशों में संक्रमण का आंकड़ा काफी तेजी से बढ़ रहा है। फ्रांस में संक्रमण के 9 लाख 99 हजार 43 मामले हो गए हैं। फ्रांस में 24 घंटे में 41,622 मामले मिले। इसके तुरंत बाद प्रधानमंत्री जीन कैस्टेक्स ने नाइट कर्फ्यू बढ़ा दिया। इससे देश की दो तिहाई यानी करीब 4.6 करोड़ आबादी प्रभावित होगी। देश की कुल आबादी 6.53 करोड़ से ज्यादा है।
उधर, ग्रीस में गुरुवार को 882 नए केस मिले। यहां राजधानी एथेंस समेत ज्यादा रिस्क वाली जगहों पर रात में कर्फ्यू लगाया जाएगा। नाइट कर्फ्यू का समय 12.30 से 5 बजे सुबह तक होगा। पीएम मितोत्स्की ने कहा कि कोरोना को रोकने के लिए कर्फ्यू लगाया गया है। यहां 28,216 केस मिल चुके हैं, जबकि 549 की मौत हो चुकी है।
दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4.18 करोड़ से ज्यादा हो गया है। वहीं, 3 करोड़ 10 लाख 82 हजार 645 मरीज रिकवर हो चुके हैं। अब तक 11.40 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।
इन 10 देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा
देश | संक्रमित | मौतें | ठीक हुए |
अमेरिका | 86,27,974 | 2,27,904 | 56,28,760 |
भारत | 77,58,713 | 1,17,330 | 69,44,258 |
ब्राजील | 53,03,520 | 1,55,500 | 47,56,489 |
रूस | 14,63,306 | 25,242 | 11,07,988 |
स्पेन | 10,46,641 | 34,366 | उपलब्ध नहीं |
अर्जेंटीना | 10,37,325 | 27,519 | 8,40,520 |
कोलंबिया | 9,81,700 | 29,464 | 8,84,895 |
फ्रांस | 9,57,421 | 34,048 | 1,06,839 |
पेरू | 8,76,885 | 33,875 | 7,88,494 |
मैक्सिको | 8,67,559 | 87,415 | 6,32,037 |
स्पेन और फ्रांस में दिक्कत ज्यादा
पश्चिमी यूरोप में स्पेन में सरकार ने साफ कर दिया है कि दूसरी लहर के ज्यादा घातक साबित होने की आशंका है, लिहाजा सख्त प्रतिबंध लगाए जाएंगे। दूसरी तरफ, फ्रांस में भी यही हालात हैं। यहां भी 10 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। 34 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 9 शहरों में कर्फ्यू लगाए जाने के बाद हालात कुछ सुधरे हैं। पहले एक दिन में करीब 40 हजार तक मामले सामने आए थे।
अमेरिका के चार राज्यों में मौतें बढ़ीं
अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले चुनाव के पहले संक्रमण के साथ ही मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है। इनमें विस्कॉन्सिन भी शामिल है। इसके बारे में कहा जा रहा है कि चुनाव नतीजों में इस राज्य का रोल अहम रहेगा। आयोवा, मिनेसोटा और मोंटाना में भी मरने वालों का आंकड़ा बढ़ा है।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इलिनियॉस में भी बुधवार को 66 संक्रमितों की मौत हो गई। विस्कॉन्सिन के गवर्नर टोनी एवर्स ने कहा- दोस्तों, वक्त की नजाकत समझिए और घर में ही रहिए। क्योंकि, अगर आप घर में रहेंगे तो हम अपनी कम्युनिटी को सुरक्षित रख पाएंगे।

विस्कॉन्सिन के मिलवाउकी में हेल्थ वर्कर्स सर्वे कर रहे हैं। अब स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि लोगों को घर में रहने के लिए प्रेरित करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। (फाइल)
ब्राजील में वॉलेंटियर को प्लेसिबो दिया गया था
ब्राजील की हेल्थ ऑथोरिटी अन्विसा ने बुधवार को बताया कि एस्ट्रेजेनेका एजेडएनएल और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा डेवलप कोरोना वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल में एक वॉलेंटियर की मौत हो गई। लेकिन, अधिकारियों का कहना है कि टेस्टिंग जारी रहेगी।
फ्रांस में 24 घंटे में 41622 मरीज मिले
ऑक्सफोर्ड ने कहा कि क्लीनिकल ट्रायल की सुरक्षा को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। वैक्सीन का ट्रायल जारी रहेगा। ब्राजील के अखबार ओ ग्लोबो ने बताया कि वॉलेंटियर को प्लेसिबो दिया गया था न कि ट्रायल वैक्सीन। अन्विसा ने ट्रायल में शामिल लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं दिया है।
न्यूजीलैंड बाहरी केस ज्यादा
न्यूजीलैंड की हेल्थ मिनिस्ट्री ने बुधवार को 25 नए केस मिलने की पुष्टि की। गुरुवार को यहां 2 नए मामले मिले। मिनिस्ट्री द्वारा जारी बयान के मुताबिक, कई हफ्तों बाद एक दिन में इतने मामले एक साथ सामने आए हैं। इनमें से दो मामले कम्युनिटी ट्रांसमिशन के हैं। इसके अलावा सभी मामले आइसोलेशन से जुड़े थे।
संक्रमित पाए गए लोगों में 18 रूस और यूक्रेन के हैं। ये हाल ही में मछली पालन के सिलसिले में न्यूजीलैंड पहुंचे थे। इन्हें एक होटल में क्वारैंटाइन किया गया था। न्यूजीलैंड के डायरेक्टर जनरल ऑफ हेल्थ एश्ले ब्लूमफील्ड भी पॉजिटिव पाए गए हैं। वे रूस जाने वाले थे, लेकिन अब उन्होंने यात्रा रद्द कर दी है।
Leave a Reply